M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के जिला चेयरमेन नरेन्द्र अग्रवाल ,प्रदीप हाईड्रो वालें बनें जिलाध्यक्ष, नवनियुक्त कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग का गठन करें सरकार पं० आशु शर्मा

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना/रिशु सिंह)।

हापुड़ के रॉयल पैलेस में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के द्वारा हापुड़ व्यापार मंडल का गठन किया गया।

इस दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प० आशु शर्मा ने सर्वसम्मति से जिला चैयरमेन की जिम्मेदारी नरेंद्र अग्रवाल को तथा जिला अध्यक्ष हापुड़ की जिम्मेदारी वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप कुमार गर्ग को दी।

जिला महामंत्री मनीष सिंघल ट्रक वाले, गौरव गोयल नगर अध्यक्ष सहित 22 पदाधिकारियों की विभिन्न पदों पर घोषणा की गई।

संरक्षक राजेंद्र अग्रवाल (आड़ वाले) बिजेंदर गर्ग (लोहे वाले), अनिल गोयल (आलू वाले) राजेंद्र सिंघल जी आदि को संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई।

व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पं० आशु शर्मा ने सभी पदाधिकारी को जनपद हापुड़ के व्यापारियों के हितों में कार्य करने की शपथ दिलाई।

पं० आशु शर्मा ने कहा कि व्यापारी वर्ग देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है परंतु आज व्यापारी समाज का सर्वाधिक शोषण सरकारी विभागों के द्वारा किया जा रहा है, आज प्रदेश के व्यापारियों को व्यापारी आयोग की सर्वाधिक आवश्यकता है पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश में व्यापारी आयोग बनवाने की लड़ाई लड़ रहा है। ऑनलाइन व्यापार पर सरकार को लगाम लगानी चाहिए।

हापुड़ व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार गर्ग ने कहां के हापुड़ में व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा हापुड़ के व्यापारियों को एकजुट कर व्यापारिक हितों में संघर्ष किया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में सैकड़ों की संख्या में हापुड़ के व्यापारी मौजूद रहे।। इस दौरान जनपद हापुड़ के नवनियुक्त पदाधिकारीयों ने प्रदेश कमेटी के सभी पदाधिकारी का माला पहनकर स्वागत किया।

इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पियुष वसिष्ठ, प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह धार, मंडल प्रभारी धर्मेंद्र मलिक, प्रदेश सचिव सन्नी गुप्ता, मंडल महासचिव संजू त्यागी, विजय राठी, प्रवीण वसिष्ठ, हरिओम शर्मा, संजय कुमार शर्मा, मोहित चौहान आदि मौजूद थे।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page