घर से लापता महिला का शव 34 घंटे बाद हाइवे पर मिला

घर से लापता महिला का शव 34 घंटे बाद हाइवे पर मिला

गाजियाबाद

 दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर विजयनगर बाइपस पर 50 वर्षीय महिला का शव मिला है। महिला डूंडाहेड़ा में अपने पुत्र के पास रह रही थी।

सोमवार सुबह 6 बजे घर से लापता हो गयी थीं। मंगलवार शाम 4 बजे विजयनगर बाइपास पर नीलम धर्मकांटे के पास मिला।

स्वजन किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत की आशंका जता रहे। महिला द्रिपजिया देवी मूल रूप से बिहार के परसाही गांव की रहने वाली थी।

पुलिस का कहना है कि महिला की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर महिला को टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version