भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण लागू कर नारी शक्ति का वंदन किया – प्रिया अग्रवाल, पिंकी त्यागी

भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण लागू कर नारी शक्ति का वंदन किया – प्रिया अग्रवाल, पिंकी त्यागी

हापुड़

हापुड़ भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिला आरक्षण लागू कर नारी शक्ति का वंदन किया। प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की।

अग्रवाल यहां गढ़मुक्तेश्वर के ली ग्रैंड फार्महाउस में आयोजित गढ़मुक्तेश्वर के नारी शक्ति वंदन सम्मलेन में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रही थी।

जिला महामंत्री पिंकी त्यागी ने कहा कि महिला सुरक्षा समेत नारी सशक्तिकरण के लिए केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार द्वारा चलाई गई तमाम योजनाओं का सरकार की जनता सराहना कर रही है।

इस अवसर जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ,क्षेत्रीय मंत्री भाजपा श्रीमती कविता माधरे , जिला पंचायत अध्यक्षा रेखा नागर , विधायक गढ़ हरेंद्र तेवतिया , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना सिंह , महिला मोर्चा अध्यक्ष पायल गुप्ता , जिला उपाध्यक्ष भाजपा नीलम सिंह,जिला महामंत्री पिंकी त्यागी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थी।

Exit mobile version