M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

ATMS ग्रुप में ‘गुरु अभिनंदन’ का भव्य आयोजन, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

हापुड़।

एटीएमएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में “गुरु अभिनंदन” कार्यक्रम का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों के समर्पण, उनकी उपलब्धियों और विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सराहना देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मजिस्ट्रेट अभिषेक त्यागी, संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल, सचिव रजत अग्रवाल तथा महानिदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने शिक्षा के महत्व और शिक्षक की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।

मुख्य अतिथि अभिषेक त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है और शिक्षक उसके सशक्त स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से शिक्षकों का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक समर्पण के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हैं।

संस्थान के अध्यक्ष नरेन्द्र अग्रवाल ने शिक्षकों को समाज की सबसे महत्वपूर्ण शक्ति बताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। वहीं, महानिदेशक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाले नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के आधार स्तंभ होते हैं।



कार्यक्रम के दौरान विभिन्न शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षा में नवाचार, संस्थागत सहयोग और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई।



सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अंत में सभी अतिथियों एवं सम्मानित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर कार्यक्रम का समापन किया गया। यह आयोजन शिक्षकों के सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक बनकर एक यादगार अवसर साबित हुआ।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


2 Comments

  1. Pretty section of content. I just stumbled upon your site and in accession capital to assert
    that I acquire actually enjoyed account your blog posts.
    Anyway I’ll be subscribing to your augment and even I achievement you access consistently fast.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page