सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : रेस्टोरेंट के बाहर दो महिलाओं में हुई जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा : रेस्टोरेंट के बाहर दो महिलाओं में हुई जमकर मारपीट
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक रेस्टोरेंट के बाहर दो महिलाओं में जमकर मारपीट हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी एक महिला व गाज़ियाबाद निवासी दूसरी महिला का एक रेस्टोरेंट के बाहर झगड़ा व मारपीट शुरू हो गई।
घटना पर मौजूद लोगों ने पिटाई का वीडियो बनाने लगे। कुछ लोगों ने फोटो भी खींच ली। इसके साथ ही यह घटना रेस्टोरेंट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।












