News
जेठ पर लगाया महिला ने रेप व मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज

जेठ पर लगाया महिला ने रेप व मारपीट का आरोप, एफआईआर दर्ज
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने जेठ पर रेप व मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
पीड़िता ने बताया कि पांच दिन पहले उनके पति बाहर गए हुए थे। घर पर वह अकेली थी। तभी उसका जेठ वहां आया और अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध करते हुए पुलिस में शिकायत करने की बात की, तो आरोपी ने पिटाई कर उसे घायल भी कर दिया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।












