ATMS College of Education Menmoms
News

शहर के अस्पताल के पास खुलेआम पी जा रही शराब, वीडियो वायरल


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड पर स्थित एक अस्पताल के बाहर शराबियों ने अपना अड्डा बना लिया है। शाम होते ही यहां पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है और खुलेआम जाम छलकते हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हुआ है। अब पुलिस शराबियों पर कार्रवाई की बात कह रही है।
गढ़ रोड पर शहर का एक बड़ा निजी अस्पताल स्थित है। इस अस्पताल के पास में ही शराब का ठेका स्थित है। जबकि अस्पताल के बाहर काफी संख्या में खानपान और नाॅनवेज की रेहड़ी और पटरी स्थित है। शाम होते ही इन सभी स्थानों पर शराबियों की महफिल शुरू हो जाती हैं। शराबियों के वहां खड़े होने और खुलेआम जाम छलकने के बाद इस मार्ग से लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। शराबियों के खुलेआम जाम छलकने का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके बाद लोग स्थानीय पुलिस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि अस्पताल के आसपास काफी संख्या में मोहल्ले की घनी आबादी निवास करती है। शाम होते ही घरों से महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार स्थानीय पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई है, लेकिन उसके बाद भी पुलिस शराबियों के अड्डे पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। शराबियों के वहां खुलेआम शराब पीने की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तिमारदारों को भी दिक्कत होती है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page