ATMS College of Education Menmoms
AstrologyHapurHealthLife StyleUttar Pradesh

सर्दियों में दिल का रखें खास ख्याल, इन फूड आइटम्स से मिल सकती है मदद

सर्दियों में दिल का रखें खास ख्याल, इन फूड आइटम्स से मिल सकती है मदद

लाइफस्टाइल 

 सर्दियों में दिल की सेहत का ख्याल रखना काफी जरूरी होता है। तापमान कम होने की वजह से हमारी बॉडी के भीतर और बाहर के तापमान में काफी अंतर आ जाता है, जिस कारण से बॉडी हीट लॉस करने लगती है। इस हीट लॉस को कम करने के लिए हमारी ब्लड आर्टरीज सिकुड़ने लगती हैं। इस कारण से ब्लड फ्लो में रुकावट और ब्लड प्रेशर बढ़ना, आर्टरीज में ब्लॉकेज जैसी कई परेशानियां हो सकती हैं, जो दिल की सेहत के लिए काफी हानिकारक होती हैं।

इसलिए सर्दियों का मौसम हार्ट हेल्थ के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। दिल का ख्याल रखने के लिए कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, जिनमें हमारी डाइट भी शामिल है। हम जो भी खाते हैं, वह हमारे दिल को प्रभावित करता है। इसलिए हमें अपनी डाइट में ऐसे फूड आइटम्स शामिल करने चाहिए, जो दिल को हेल्दी रखने में मददगार हो। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में, जो हार्ट हेल्थ के लिए लाभदायक होते हैं

अखरोट ( Walnuts)

अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल और इंफ्लेमेशन को कम करने में मदद करते हैं। कोलेस्ट्रॉल कम होने की वजह से आर्टरीज में ब्लॉकेज नहीं होती और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर तरीके से हो पाता है। इसके साथ ही, इंफ्लेमेशन कम होने की वजह से आर्टरीज हेल्दी रहती हैं, जो हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए आप अपने स्नैक्स में अखरोट को शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables)

पालक, बथुआ, साग, केल, जैसी पत्तेदार सब्जियों मेंविटामिन-के, नाइट्रेट्स, पोटेशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व दिल के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। विटामिन-के और नाइट्रेट्स आर्टरीज को हेल्दी रखने और ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। साथ ही, पोटेशियम आर्टरीज में कैल्शियम जमा नहीं होने देता, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस से बचाव होता है। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें।

साबुत अनाज (Whole Grains)

साबुत अनाज, जैसे- बाजरा, किनुआ, साबुत गेहूं, ओट्स आदि, फाइबर से भरपूर होते हैं, जो न केवल पाचन के लिए, बल्कि हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होते है। फाइबर कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ने देता, जिससे आर्टरीज ब्लॉक होने की समस्या कम होती है। इसलिए रिफाइन्ड ग्रेन्स की जगह, होल ग्रेन को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं।

फैटी फिश (Fatty Fish)

मैकरल, सार्डिन, टूना, सालमन आदि को फैटी फिश कहा जाता है। इन मछलियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अधिक मात्रा में पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लीसराइड्स को कम करने में मदद करते हैं। इससे आर्टरीज हेल्दी रहती हैं और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है।

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolates)

डार्क चॉकलेट न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं। इसमें फ्लेवेनॉइड्स, पॉलीफिनॉल पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। पॉलीफिनॉल नाइट्रिक ऑक्साइड्स बनाने में मदद करते हैं, जो आर्टरीज की इंफ्लेमेशन और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। साथ ही, फ्लेवेनॉइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स आर्टरीज में प्लेग इकट्ठा नहीं होने देते।

 

 

 

 

 


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page