M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingHapurNewsUttar Pradesh

बकायेदारों और सरकारी जमीन कब्जा को मुक्त कराने मे किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाये-जिलाधिकारी 

बकायेदारों और सरकारी जमीन कब्जा को मुक्त कराने मे किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाये-जिलाधिकारी 
हापुड़
हापुड़ । जनपद में कर करेत्तर, राजस्व कार्यों के निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूरा करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री मती प्रेरणा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने तथा समस्त उप जिलाधिकारियों को वसूली के संबंध में नियमित रूप से बैठक करने के निर्देश दिए।
   जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पूर्ण करने हेतु विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होने ने कहा की लक्ष्य को पूरा करने के लिया सभी अधिकारी अपने अधीनस्थ के साथ बैठक कर ले। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों/लम्बित सन्दर्भो का गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाये जाने पर कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्राप्त सन्दर्भ डिफाल्टर की श्रेणी में नही आना चाहिए। सभी अधिकारी समय-समय पर पोर्टल पर सन्दर्भों को चेक करते रहे जिससे कि कोई भी प्रकरण लम्बित/डिफाल्टर की श्रेणी में न आये। डीएम ने कहा की राजस्व वसूली तथा अन्य संदर्भ को सीएम पोर्टल से जोड़ दिया गया है जिससे जनपद की रैंकिंग निर्धारित होती है अतः राजस्व वसूली में तेजी लाएं। जिलाधिकारी ने राजस्व वाद जैसे धारा 67, धारा 116, धारा 80, धारा 24 आदि के निस्तारण मे तेजी लायी जाये।
    जिलाधिकारी ने मुख्य देय, विविध देयों की वसूली, कर करेत्तर तथा राजस्व कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए मानक के अनुसार निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति शत-प्रतिशत करना सुनिश्चित करें साथ ही अभियान चलाकर प्रर्वतन के माध्यम से मानक के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने तहसील के दस बड़े बकायदारों सेे राजस्व वसूली के लिया अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा की बकायेदारों और सरकारी जमीन कब्जा को मुक्त कराने मे किसी प्रकार की ढिलाई ना बरती जाये।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page