ATMS College of Education Menmoms
BreakingBulandshahrCrime NewsHapurNewsUttar Pradesh

: पुलिस की छह बदमाशाें से मुठभेड़; गोली लगने के बाद एक घायल

 पुलिस की छह बदमाशाें से मुठभेड़; गोली लगने के बाद एक घायल

हापुड़

नगर कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया हालांकि उनके चार साथी फरार होने में कामयाब रहे। दोनों बदमाशों ने नगर क्षेत्र में बाइक सवार चिकित्सक से गढ़ दोनों लूटपाट की थी।

वाहनों की चेकिंग कर रही थी पुलिस

कोतवाली नगर पुलिस सोमवार की देर रात ग्राम वलीपुरा बम्बे के पास मैन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। उसी समय दो बाइक पर चाह संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए जिनको रुकने का इशारा किया गया तो रुके नहीं बल्की बाइक को तेजी से लेकर भागने लगे।

बदमाशाें ने की पुलिस पर फायरिंग

जिस पर पुलिस टीम द्वारा बदमाशों का पीछा किया गया तो कुछ दूरी पर नहर के पास कच्चे रास्ते पर एक बाइक अनियन्त्रित होकर फिसल गयी। बदमाशों द्वारा अपने आपको पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश इमरान गोली लगने से घायल हो गया। जिसे एक साथी सहित गिरफ्तार कर लिया है। जबकि बदमाशों के चार साथी फरार होने में कामयाब रहे।

बदमाशों से लूटे गए 1700 रुपए, अवैध असलाह और बाइक बरामद की गई है। दोनों बदमाशों के खिलाफ लूटपाट के तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page