ATMS College of Education Menmoms
News

पूर्वजों की स्मृति में आयोजित हुई
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता,शाफिया अंसारी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

हापुड़। हापुड़ की पिछड़ी बस्ती खाई मोहल्ले में स्थित संजय गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में अपने पूर्वजों की स्मृति में मुकेश कुमार तोषनीवाल द्वारा एक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का परिणाम आज घोषित किया।
इन पुरस्कार घोषणा से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया।बच्चों ने अपने गीत से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यालय प्रबंधक द्वारा आगंतुकों का परिचय दिया गया एवम पुष्प माला द्वारा सभी का सम्मान किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा आठ की शाफिया अंसारी ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जारा अंसारी , रिया , अफसरा एवम फिज़ा सैफी रही। तृतीय स्थान कक्षा सात की सुमयला एवम कक्षा छह की अंशु शर्मा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार तोषनीवाल एवम विशिष्ट अतिथि शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ नवीन मित्तल एवम श्रीमती अलका मित्तल रही । अपने संबोधन में मुकेश तोषनीवाल ने बच्चों को देश हित के लिए कार्य करने के लिए सुझाव दिए। Dr. नवीन मित्तल ने शिक्षा का महत्व बताते हुए शरीर और दांतो की सफाई का महत्व बताया। श्रीमती अलका मित्तल ने बताया कि किस प्रकार अपने ज्ञान को दूसरों को बांट कर बच्चे अपने ज्ञान को विस्तार दे सकते है।
अंत में विद्यालय प्रबन्धक ज्ञान चंद शर्मा द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page