M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

हापुड़ डिपो को मिली चार नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत

हापुड़। हापुड़ डिपो को चार नई बसें मिली हैं। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

जानकारी के अनुसार हापुड़ डिपो से विभिन्न मार्गों पर 105 बसों का संचालन होता है।
पिछले एक माह में आठ बसें अपनी समय सीमा पूर्ण होने के कारण कबाड़ घोषित हो चुकी है। जिसकी वजह से इनका संचालन बंद कर दिया है। किठौर व मोदीनगर मार्ग पर बसों की संख्या घटने से दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।

दिल्ली, नोएडा मार्ग का भी यही हाल है। इन मार्गों पर यात्रियों को गर्मी में खड़े रहकर घंटों तक बसों का इंतजार करना पड़ता है या फिर अन्य संसाधनों का सहारा लेना पड़ता है। डिपो में चार नई बसें शामिल की गई है, जिससे कुछ मार्गों पर इनके संचालन से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार नायक का कहना है कि निगम से आठ नई बसों की मांग की गई थी। जिनमें से चार बसें डिपो में आ चुकी है, शेष चार बसें भी जल्दी मिलने की उम्मीद है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page