M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
BreakingCrime NewsNewsUttar Pradesh

सड़ रही थी मां-बेटी की लाश, पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला राज

सड़ रही थी मां-बेटी की लाश, पड़ोसियों को आई बदबू तो खुला राज

Crime News देश की राजधानी दिल्ली में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक फ्लैट के एक कमरे में मां-बेटी की लाश मिली। दुर्गंध आने पर लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मृतकों की पहचान राजरानी (64) और उसकी बेटी गिन्नी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दोनों मां-बेटी घर की पहली मंजिल पर रहते थे। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कोई जानकार ही घर पर आया था। पुलिस मामले की विभिन्न बिंदुओं को ध्यान में रख मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है.

क्या है मामला?
आपको बता दें कि यह मामला कृष्णा नगर के ई-ब्लॉक का है। यहां आस-पास रहने वाले लोगों को एक फ्लैट की पहली मंजिल से दुर्गध आ रही थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची और फ्लैट का दरवाजा खोलने के बाद अंदर देखा तो वह दंग रहे गए। मौके पर दो शव पड़े मिले। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

क्या कहती है पुलिस
पुलिस के अनुसार जब घर में ट्विन लॉकिंग सिस्टम था तो किसी ने घर में कैसे प्रवेश लिया ? प्रथम दृष्टया ये काम किसी जानकार का ही लग रहा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को कुछ सुराग भी लगे हैं । पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page