M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

महिला थानाध्यक्ष टीम के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बच्चियों को कर रही हैं जागरूक


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना)।
जनपद में महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा,सम्मान के लिए महिला थानाध्यक्ष मनु सक्सेना अपनी टीम के साथ गली गली मौहल्लें मोहल्लें जाकर उन्हें जागरूक कर रही हैं। थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा विभिन्न कस्बों, क्षेत्र, बाजार, मॉल व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जांच अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा दल में शामिल महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं।

महिलाओं को इसका सदैव अहसास होना चाहिए। कहीं आते-जाते यदि रास्ते में अथवा कार्य स्थल या फिर घर के आसपास कहीं कोई मनचला आपको परेशान करे तो घबराएं कदापि नहीं। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके पुलिस को सूचना दें। इस दौरान वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098 आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।
महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि शिकायत करने वालों का नाम-पता गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान बालिकाओं व ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं तथा बच्चियों को मिशन शक्ति अभियान व सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए नियम-कानून के प्रति जागरूक किया गया।

जिले में थाना स्तर पर गठित नारी सुरक्षा दल द्वारा महिलाओं, युवतियों व छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत रविवार को नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना हापुड़ देहात क्षेत्र फुलगड़ी में महिला चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं व लड़कियों को आत्मरक्षा के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर महिला थाना अध्यक्ष मनु सक्सेना , उनकी टीम अयोध्यापुरी चौकी इंचार्ज बनी सिंह उनकी टीम वार्ड नंबर 17 पार्षद पति फिरोज मलिक समाज सेविका जुबिन निशा समाज सेविका नो चौधरी जेनब त्यागी आदि लोगों ने शिरकत की



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page