M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त,औद्योगिक निर्माण किया सील

एचपीडीए ने अवैध प्लाटिंग कराई ध्वस्त,औद्योगिक निर्माण किया सील

हापुड़- हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष मुकेश चन्द्र के निर्देश पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र में दो पर 12000 वर्ग मीटर में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने के साथ-साथ 6000 वर्ग मीटर में औद्योगिक निर्माण सील करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव अमित कादियान ने बताया कि प्राधिकरण अधिकारियों ने हापुड़ विकास क्षेत्र में राहुल चौधरी व गुड्डू चौधरी द्वारा ग्राम बागडपुर में 5000 वर्ग मीटर व आशीष द्वारा बछलौता रोड पर 7000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इसके अलावा नितिन गुप्ता द्वारा बाबूगढ़ छावनी में 6000 वर्ग मीटर में निर्मित कराये जा रहे औद्योगिक निर्माण को सील करने की कार्यवाही की गयी।
उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं व कालोनाइजरों से दो टूक कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।
प्रभारी सचिव ने कहा कि प्राधिकरण द्वारा गत जुलाई माह में अलग-अलग तिथियों में अभियान चलाकर अवैध निर्माण व प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया जायेगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page