एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते विद्युत निगम के JE को रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने 12 हजार की रिश्वत लेते विद्युत निगम के JE को रंगे हाथ पकड़ा
, हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में एंटी करप्शन टीम ने विद्युत निगम के एक जूनियर इंजीनियर को 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जेई ट्याला बिजली घर पर तैनात था।
एंटी करप्शन टीम के अनुसार आरोपी जेई सुधीर कुमार बिजली कनेक्शन देने के नाम पर आवेदक से 12 हजार रुपये की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर टीम ने जाल बिछाया और सोमवार को ट्याला बिजली घर पर ही आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से 12 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। टीम ने जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाना हापुड़ देहात को तहरीर दी है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।











