लो वोल्टेज से बेहाल हुए लोग, रात में नहीं चल रहे कूलर-एसी

लो वोल्टेज से बेहाल हुए लोग, रात में नहीं चल रहे कूलर-एसी
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। गर्मी बढ़ते ही जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पिछले दो दिनों से असोड़ा रोड, ओम विहार, शांति कॉलोनी, जय विहार और हर्ष विहार इलाकों में रात के समय लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं।
स्थानीय निवासी एडवोकेट अमित त्यागी ने बताया कि 100 से 150 वोल्ट ही बिजली आ रही है। इस कारण कूलर, एसी और पानी की मोटरें नहीं चल पा रही हैं। रात में गर्मी और मच्छरों के कारण लोग सो नहीं पा रहे। कम पावर की वजह से पेयजल संकट भी गहरा गया है।
घरों में बिजली आ तो रही है, लेकिन लो वोल्टेज के चलते कोई फायदा नहीं मिल रहा।
इस संबंध में अवर अभियंता ने बताया कि मोदीनगर रोड स्थित बिजली घर में पिछले कई दिनों से काम चल रहा है, जिसकी वजह से वोल्टेज की दिक्कत आ रही है।
समस्या को लेकर विकास शर्मा गुड्डू, छछू त्यागी, रवीश चौधरी, श्रेष्ठ शर्मा, आकाश त्यागी, रामकुमार, श्रीयान शर्मा आदि ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है।











