सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव, अत्याधिक शराब पीने से मौत की आंशका

सड़क किनारे मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, अत्यधिक शराब सेवन की आंशका
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के स्याना रोड पर बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने मेरठ नर्सिंग होम के सामने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।
जांच में मृतक की पहचान लक्ष्मण, पुत्र प्रीतम, 40 वर्ष के रूप में हुई। वह मूल रूप से पिलखुआ थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ा का रहने वाला था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।











