News
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई तीन नाबालिग सहेलियां वृंदावन से बरामद

- संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई तीन नाबालिग सहेलियां वृंदावन से बरामद
हापुड़:
थाना पिलखुवा क्षेत्र से शनिवार को एक ही मोहल्ले निवासी लापता तीन नाबालिग सहेलियां को पुलिस ने वृंदावन से बरामद किया और परिजनों को सौंप दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि क्षेत्र निवासी एक ही मौहल्लें की तीन नाबालिग सहेलियां शनिवार को बिना बताए घर से चली गई थी।
उन्होंने बताया कि बरामद तीनों किशोरी आपस में सहेलियां हैं, जो घर से बिना बताये वृंदावन जनपद मथुरा घूमने चली गयी थीं, जहां से पुलिस द्वारा किशोरियों को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।











