“एक पौधा माँ के नाम”: I I A हापुड़ चैप्टर ने धीरखेड़ा में किया वृक्षारोपण

“एक पौधा माँ के नाम”: IIA हापुड़ चैप्टर ने धीरखेड़ा में किया वृक्षारोपण
हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)। “एक पौधा माँ के नाम – वृक्षारोपण 2026” अभियान के तहत इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन IIA हापुड़ चैप्टर ने रविवार को धीरखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने की पहल की।
चैप्टर के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सोसाइटी भवन और उसके पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे। इसके साथ ही चैप्टर के उद्यमी सदस्यों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर भी पौधारोपण किया और पौधों के संरक्षण व पोषण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, सचिव लवलीन गुप्ता, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक छारिया, सीईसी मेंबर शान्तनु सिंहल, राजीव गुडलक, संदीप गुडलक मौजूद रहे।
यूथ विंग से कप्तान वैभव गुप्ता, मुदित बंसल, आयुष, गौरव अग्रवाल, प्रशांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए।
चेयरमैन पवन शर्मा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। “एक पौधा माँ के नाम” के जरिए न सिर्फ प्रकृति को बचाया जाएगा बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण भी तैयार होगा।
सचिव लवलीन गुप्ता ने बताया कि IAI हापुड़ चैप्टर आगे भी औद्योगिक क्षेत्र में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाता रहेगा।











