होटल में पति को प्रेमिका संग पकड़ा, सड़क तक हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल, जमकर की ठुकाई

होटल में पति को प्रेमिका संग पकड़ा, सड़क तक हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, वीडियो वायरल, जमकर की ठुकाई
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बांके बिहारी होटल में रविवार को हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। एक महिला ने अपने पति को कथित प्रेमिका के साथ होटल में रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद होटल से सड़क तक जमकर हंगामा और मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित बांके बिहारी होटल में एक व्यक्ति कथित रूप से अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा हुआ था। इसकी सूचना पत्नी को मिली। पत्नी अपने परिजनों के साथ मौके पर पहुंची और होटल में पति को दूसरी महिला के साथ देख लिया।
इसके बाद गुस्साई पत्नी और परिजनों ने पति को होटल से बाहर निकाल लिया। होटल परिसर से सड़क तक करीब आधे घंटे तक कहासुनी और हाथापाई चलती रही। इस दौरान राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि पति बस में बैठकर निकलने की कोशिश कर रहा था, लेकिन परिजनों ने उसे रोक लिया।
सूत्रों के अनुसार पति के साथ मौजूद महिला एक सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर तैनात बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। पति और महिला को पूछताछ के लिए नगर कोतवाली ले जाया गया। वहीं पत्नी और उसके परिजनों ने भी पुलिस को तहरीर दी है।
पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।











