News
पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर स्टंट का वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर स्टंट का वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग
हापुड़। थाना पिलखुवा
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बजरंगपुरी में एक युवक द्वारा पानी की ऊंची टंकी पर चढ़कर स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सांप रेस्क्यू करने पहुंची टीम की नजर पास में स्थित पेयजल की टंकी पर पड़ी। वहां एक युवक टंकी के ऊपर बनी संरचना पर बैठा था, जबकि दूसरा युवक सीढ़ी के सहारे ऊपर चढ़ रहा था।
रेस्क्यू टीम ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। पुलिस ने नीचे उतार चेतावनी देकर छोड़ दिया।











