NH-9 पर आमने-सामने भिड़े दो वाहन, उड़े परखच्चे; हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम

NH-9 पर आमने-सामने भिड़े दो वाहन, उड़े परखच्चे; हादसे से हाईवे पर लगा लंबा जाम
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर शनिवार को तेज रफ्तार का दो वाहनों की आमने-सामने की भीषण टक्कर में दोनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस भारी फोर्स
के साथ मौके पर पहुंची और पुलिस ने लोगों की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल भिजवाया।
टक्कर के बाद दोनों वाहन हाईवे के बीचों-बीच फंस गए थे, जिससे NH-9 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कुछ देर के लिए भीषण जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। इसके बाद यातायात सुचारु हो सका।











