M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पार कर बुलेट से टकराई, युवक गंभीर घायल

तेज रफ्तार पिकअप डिवाइडर पार कर बुलेट से टकराई, युवक गंभीर घायल

हापुड़ । थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बछलोता फ्लाईओवर से पहले नेशनल हाईवे-9 पर गुरुवार देर रात एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। गढ़मुक्तेश्वर की ओर से दिल्ली जा रही टमाटरों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर रॉन्ग साइड में पहुंच गई और सामने से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से भिड़ गई।

हादसे में बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप तेज गति से चल रही थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुलेट मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस।

हादसे के दौरान हाईवे पर अन्य वाहन दुर्घटना की चपेट में नहीं आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायल युवक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।



पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page