युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आंशका

युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद, परिजनों ने व्यक्त की हत्या की आंशका
हापुड़। थाना सिम्भावली क्षेत्र में मंगलवार सुबह नाले किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आंशका व्यक्त करते हुए जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली क्षेत्र के रजापुर गांव के पास नाले किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ था। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान शव से कुछ दूरी पर एक बुलेट बाईक भी बरामद की।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त सिम्भावली निवासी शिवकुमार (26) के रुप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है।
उधर घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।











