डिजीटल अरेस्ट कर युवक से साइबर ठगों ने की 12 लाख रुपए की ठगी

हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में साइबर ठगों ने मोबाइल खरीदने के बहाने युवक को अपने जाल में फंसाकर डिजिटल अरेस्ट कर 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के अनाज मंडी चौपाल निवासी अभिषेक ने ऑनलाइन फोन खरीदने के लिए सर्च किया, तभी साइबर ठगों ने मोबाइल खरीदने के बहाने अपने जाल में फंसाकर साइबर ठगों ने ठगी शुरू कर दी।
पीड़ित ने बताया कि शुरुआत में ठगों ने उससे 10 हजार रुपये और फिर 50 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए थे। उसके बाद साइबर ठगों ने उसे डिजीटल अरेस्ट कर कई बार में कुल 12 लाख रुपए की ठगी कर ली। दो दिन पूर्व परेशान होकर वह अपनी स्कूटी से घर से चला गया था और दो दिन बाद घर वापस लौटा। पीड़ित ने पूरी घटना परिजनों को बताते हुए थाने में तहरीर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











