भाजपा ने घोषित की उत्तरी व दक्षिणी मंडलों की घोषणा, भाजपाइयों ने दी बंधाई

भाजपा ने घोषित की उत्तरी व दक्षिणी मंडलों की घोषणा, भाजपाइयों ने दी बंधाई
हापुड़। भाजपा के मंडलों की कमेटी घोषित हुई। कमेटी में नाम आने के बाद पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी है।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र के उत्तरी के मंडल अध्यक्ष प्रशांत त्यागी ने बताया कि मनीष अग्रवाल, मनोज कर्णवाल, श्योदान सिंह, प्रवीन शर्मा, अमित त्यागी व संजय शर्मा को उपाध्यक्ष, गगन बाटला व उदय कंसल को महामंत्री, संजीव शर्मा, राजन वाल्मीकि, माधवी, विनीत त्यागी, विकास शर्मा श्रीनगर व शिल्पी गर्ग को मंत्री, दीपांशु गर्ग को कोषाध्यक्ष, आयुष सर्राफ को सह कोषाध्यक्ष, हिमांशु कश्यप को मीडिया प्रभारी, सौरभ शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, वैभव त्यागी को सोशल मीडिया प्रभारी, विराट शर्मा को सह मीडिया प्रभारी, मोहित गुप्ता को कार्यालय प्रभारी व विकास शर्मा पन्नापुरी को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। हापुड़ दक्षिण के मंडल अध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि महेश तोमर, सचिन गुप्ता, कैलाश वर्मा, राखी शर्मा, राजेश सक्सेना व नरेंद्र कोरी को उपाध्यक्ष, विवेक गर्ग व उमेश त्यागी को महामंत्री, जीत सैनी, प्रतीक शर्मा, विवेक सिंघल, तेजवीर सिंह, श्रीराम प्रजापति व प्रियंका राणा को मंत्री और सुशांत बंसल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। देहात मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र राणावत ने बताया कि योगेश त्यागी, महेंद्र कोरी, सुरेंद्र चौधरी गुड्डू, संजीव तोमर, हिमांशु राणा व बिजेंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, राँकी त्यागी को महामंत्री, सुधा राणा, राजकुमार शर्मा, अभिषेक सिद्ध, आशा सैनी, सुमित सागर व हरिराज सिंह को मंत्री, मनोज गोयल को कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा को सह कोषाध्यक्ष, चेतन्य भारद्वाज को मन की बात प्रभारी, पवन तोमर को मीडिया प्रभारी, अभिषेक रावत को सह मीडिया प्रभारी, नरेंद्र सैन को सोशल मीडिया प्रभारी, हितेश तोमर को सह सोशल मीडिया प्रभारी, विनीत शर्मा को कार्यालय प्रभारी व विक्की ठाकुर को सह कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा जिले के अन्य मंडलों में भी भाजपा ने पदाधिकारी घोषित किए हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी है।











