यूरिया के प्रयोग पर नौ फैक्ट्रियों पर हुई छापेमारी, एक फैक्ट्री सील

हापुड़।
डीएम के निर्देश पर कृषि व उघोग विभाग की टीमों ने जिलें में सब्सिडी यूरिया की खपत वाली नौ औद्योगिक फैक्ट्रियों पर छापेमारी कर उनके नमूने
भरकर जांच को भेजे तथा एक फैक्ट्री को सील कर दिया। जिससे उघमियों में हड़कंप मच गया।
डीएम अभिषेक पाण्डेय ने शुक्रवार को जिलें की तीन तहसीलों में सब्सिडी यूरिया प्रयोग करने वाली फैक्ट्रियों पर छापेमारी के लिए तहसीलदारों के साथ कृषि विभाग एवं उद्योग के अधिकारियों की टीम गठित कर औद्योगिक इकाइयों में छापा मारा गया।
डीएम के अनुसार प्लाईवुड, पेंट, वार्निश की औद्योगिक फैक्ट्रियों में यूरिया के डाईवर्जन की संभावना के चलते टीमों ने नौ फैक्ट्रियों पर 9 छापेमारी की। इस दौरान औद्योगिक इकाईयों में मिले टेक्निकल ग्रेड यूरिया के नमूने लिए गये, जिन्हें जाँच के लिये लैब भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी गौरव प्रकाश ने बताया कि पिलखुवा क्षेत्र में स्थित माँ वैष्णो क्रिएशन नामक कपड़े की प्रिंटिंग के कारखाने में छापेमारी कर वहां नीम लेपित यूरिया का प्रयोग होता पाया गया। जिसे सील कर दी गई।











