एलायंस क्लब सर्वोत्तम ने वितरित किया शरबत

हापुड़। एलायंस क्लब सर्वोत्तम के तत्वावधान में यहाँ रेलवे रोड स्थित तुलाराम धर्मशाला के सामने एक सेवा भाव से परिपूर्ण दूध शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर आमजन को दूध शरबत वितरित कर मानवता की सच्ची मिसाल प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने कहा कि समाज सेवा ही संगठन का मूल उद्देश्य है, और इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में संवेदनशीलता एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
क्लब के सचिव माधव बंसल एवम कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा कार्यों के माध्यम से हम समाज के हर वर्ग तक सहायता पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं।
इंटरनेशनल प्रवक्ता डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा कि सेवा ही सच्चा धर्म है, और ऐसे कार्यक्रम मानवता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
इंटरनेशनल डायरेक्टर अजय बंसल ने कहा कि संगठन निरंतर ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन करता रहेगा।
डॉ. राजेश्वर ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज में एकता, सहयोग और करुणा की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।











