M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

संत विवेकानंद स्कूल का मनाया गया वार्षिक उत्सव , किया सम्मानित

हापुड़।

मोदीनगर रोड पर शिव नगर के संत विवेकानंद स्कूल का वार्षिक उत्सव का आयोजन मधुबन सेलिब्रेशन हाल में किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिवम् पाण्डेय (ADO पंचायत खण्ड विकास अधिकारी हापुड़) एवं विशिष्ट अतिथि उद्योगपति दीपेश जैन , समाज सेवी मुकेश कुमार तोषनीवाल, शिक्षाविद् कमल माहेश्वरी रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान गणेश एवं मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्चन से किया गया। तत्पश्चात बच्चों ने मंचीय कार्यक्रम का प्रारंभ मां शारदा की वन्दना से किया।इसके पश्चात इन निरन्तर सुन्दर एवं चित्ताकर्षक कार्यक्रम की भव्यता का यह परिणाम रहा कि अन्त तक दर्शकों एवं अभिभावकों को बांधे रखा एवं बार बार हॉल तालियों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम में शामिल विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि शिवम् पाण्डेय ने अपने संबोधन में बच्चों को मेहनत एवं निरन्तर प्रयास द्वारा आगे बढ़ कर उद्देश्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। मुकेश कुमार तोषनीवाल ने अपने संबोधन में विद्यालय के बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए वार्षिक उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रबंधन की प्रशंसा की। टीचर्स ने जिस ऊर्जा से बच्चों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जोश और उत्साह से प्रेरित किया एवं बच्चों ने प्रस्तुत नृत्य,गीत,नाटक और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।उसके लिए सभी की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन अध्यापिका पूजा एवं मानसी ने किया। कार्यक्रम में हंसिका शर्मा , इंद्रवीर,रजनीश त्यागी,हितेश त्यागी,प्रबंधक पवन शर्मा,शिवांगी शर्मा,अनु,पूजा,श्रीमती लोकेश आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के सभी अतिथियों का तिलक , पटका एवं स्मृति चिन्ह से सम्मान किया गया। अन्त में विद्यालय प्रबंधक पवन शर्मा द्वारा सभी अतिथियों एवम् आगंतुकों को धन्यवाद दिया गया।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Really enjoyed this post. I shared this with my colleagues and they loved it too. This topic is something I’m really passionate about. Also, I recently found 开云体育 which has some great resources on this topic. Great job overall.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page