रिश्ता तय होने पर प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा, प्रेमी ने किया सोसाइड, डीएम को भेजा पत्र

, हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी प्रेमिका का दूसरी जगह रिश्ता तय होने पर प्यार में धोखा देना का आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजकर फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सिंभावली क्षेत्र के फरीदपुर गोसाई गांव निवासी आदित्य ने डीएम अभिषेक पाण्डेय को भेजे पत्र में कहा कि वह गढ़ निवासी एक युवती से पिछले सात सालों से प्यार करता था, परन्तु उसकी प्रेमिका का रिश्ता गाज़ियाबाद के साहनी गांव निवासी युवक से तय कर दिया है, जिस कारण वह अचानक बदल गई और उसे धोखा देते हुए उसे मरवाने की धमकी देती है। उसकी मौत का कारण उसकी प्रेमिका है।
पत्र सोशल मीडिया पर भेजने के बाद युवक ने घर में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही आदित्य का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई जानकारी नहीं है। मामले में जांच शुरू कर दी है।












