ATMS College of Education Menmoms
News

चिकित्सक व परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

चिकित्सक व परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

हापुड़। चिकित्सक व उसके परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए एक चिकित्सक ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसपी को शिकायती पत्र सौंपा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित चिकित्सक ने अपने ही कुछ रिश्तेदारों पर मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा निवासी डॉ. मोहम्मद जुबैर खान पुत्र हाजी मोहम्मद सिद्दीक ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह लंबे समय से चिकित्सा के क्षेत्र में रहकर जनसेवा कर रहे हैं। आरोप है कि सामाजिक प्रतिष्ठा और आपसी वैमनस्य के चलते उनके कुछ रिश्तेदार उनसे दुश्मनी मान रहे हैं और उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

पीड़ित चिकित्सक के अनुसार गत माह 11 जनवरी 2025 को उन पर जानलेवा हमला भी किया गया था, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। इस मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसे बाद में समाज के कुछ गणमान्य लोगों के हस्तक्षेप से आपसी समझौते के जरिए सुलझा दिया गया था। आरोप है कि इसके कुछ समय बाद 27 अगस्त 2025 को उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज करा दी गई, जो फिलहाल थाने में मीडिएशन के तहत लंबित है।

डॉ. जुबैर खान ने आरोप लगाया कि मोहम्मद असलम पुत्र इश्तियाक, निवासी मोहल्ला कोटला मेवातियान, थाना हापुड़ नगर, जिला हापुड़ तथा उसके सहयोगी उन्हें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार गाली-गलौज और जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, जिससे उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा को गंभीर खतरा बना हुआ है।

पीड़ित चिकित्सक ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाए जाने से बचाने की मांग की है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page