News
डीएम अभिषेक पांडेय द्वारा आज निजामपुर आईएएस/पी सी एस कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण

डीएम अभिषेक पांडेय द्वारा आज निजामपुर आईएएस/पी सी एस कोचिंग सेंटर का किया निरीक्षण
*कोचिंग सेंटर में छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं का लिया जायजा: डीएम*
आज जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने निजामपुर आईएएस/पी सी एस कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया गया । उन्होंने कोचिंग में उपस्थित छात्रों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी महोदय को कोचिंग संस्थान की समस्याओं जैसे पानी, किताबें, प्रिंटआउट मशीन, साफ सफाई व्यवस्था एवं डिजिटल क्लासेस आदि के बारे में अवगत कराया। जिलाधिकारी महोदय ने सभी समस्याओं को सुनते हुए उनके जल्द निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देश दिए।












