दहेज की मांग पूरी ना होने पर सुसरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज की मांग पूरी ना होने पर सुसरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
हापुड़। सिंभावली क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति, जेठ और जेठानी पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसका गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी महिला ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में उल्लेख किया है कि उसकी शादी तीन फरवरी 2025 को जनपद बुलंदशहर थाना औरंगाबाद के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। मायके पक्ष ने शादी में हैसियत अनुसार दान दहेज दिया था। शादी में दिए गए दान दहेज को लेकर जेठ, जेठानी समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं
हुए और दो लाख रुपये की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसका जेठ आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता और दुष्कर्म का प्रयास किया। 17 सितंबर को उसके पति, जेठ और जेठानी उसके साथ पिटाई कर गला दबाते हुए हत्या का प्रयास किया। उसके बाद उसको घर से निकाल दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।













abc8a7 is the real deal! Simple, clean, and gets you to your games quick! Great option imo. abc8a7
Heard about hello88discount and had to see if it was legit. Yup, looks pretty sweet! Decent discounts if you know where to look. Give hello88discount a try – might save you some cash!