M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

1942 के चार शहीदों को किया नमन , डीएम ने दी श्रद्धांजलि,बनेगा भव्य शहीद स्मारक

,हापुड़।

1942 शहीद स्मारक समिति द्वारा अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन में प्राण न्यौछावर करने वाले नगर के चार शहीदों को अतरपुरा चैराहा स्थित
शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। डीएम अभिषेक पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वहां पर भव्य स्मारक बनाने की बात की।

डीएम अभिषेक पाण्डेय व एसडीएम सदर इला प्रकाश ने शहीद स्मारक पर पहुंच शहीदों को श्रद्धांजलि दी और वहां का निरीक्षण करते हुए समिति सदस्यों से वार्ता की और जल्द ही शहीद स्मारक बनाने पर काम करने का आश्वासन दिया।

समिति अध्यक्ष सुरेश चंद ने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में हापुड़ नगर
का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। स्वतंत्रता संग्राम के हर आंदोलन में हापुड़
की जनता ने अपनी महती भूमिका निभाई है। आज उन हुत्माताओं को याद करना
हमारे लिए सौभाग्य की बात हैं।

महामंत्री आशुतोष आजाद ने कहा कि वह कौम मर जाती है, जो अपने शहीदों को
भुला देती है। अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन के तहत 11 अगस्त 1942 को नगर
में एक विशाल जुलुस निकाला गया। जुलुस का उद्देश्य आंदोलन को मुखर बनाना
और टाउन हॉल पर तिरंगा फहराना था। जब जुलुस अतरपुरा चैराहा पहुंचा तो
अंग्रेज अफसरों ने लाठी चार्ज कर जुलुस को तितर बितर करने का प्रयास
किया। लेकिन कामयाबी न मिलते देख आंदोलनकारियों पर गोल चलाई गई। जिसमें
नगर के पांच लोग शहीद हो गए।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page