आज का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं रहा, बल्कि खुद उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला बन रहा है – कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी

हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
योगी सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि आज का युवा केवल नौकरी मांगने वाला नहीं रहा, बल्कि खुद उद्योग स्थापित कर दूसरों को रोजगार देने वाला बन रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग लगाने के लिए देश के सबसे बेहतर राज्यों में शामिल हो चुका है और यहां निवेश पूरी तरह सुरक्षित है।
कैबिनेट मंत्री धौलाना इंडस्ट्रियल एरिया में उघमियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। कई मुद्दों पर कार्य भी शुरू किया जा चुका है।
इस दौरान उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से मंत्री को विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में औद्योगिक क्षेत्र में ईएसआई अस्पताल की स्थापना, फैक्ट्रियों से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी व्यवस्था तथा क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं
को बेहतर बनाने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। मंत्री नंद गोपाल नंदी ने उद्यमियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उद्योगों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने मौके पर मौजूद आरएम राकेश झा और डीजीएम सलील यादव को कई समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में उद्योग बंधु वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता, महासचिव संदीप बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय पांडेय, कोषाध्यक्ष मिथलेश मिश्रा, मेरठ मंडल अध्यक्ष सुनील दत्त शर्मा, हापुड़ जिलाध्यक्ष अजेय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।












Anyone here plays on 3win68? What’s your favorite game? Looking to try something new! Hoping for some success with 3win68.
Hey guys, just tried out 55bbbet. Not bad, pretty straightforward. Check it out for yourselves! 55bbbet
715bet18 is the new kid on the block, it seems. Gave it a whirl. Worth a look if you’re hunting for something fresh. 715bet18