M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

4 सितंबर को दिल्ली चलो महारैली को लेकर हुई कांग्रेस की बैठक

राष्ट्रीय सचिव/पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल ने ली कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

हापुड़। रविवार को गोल मार्केट स्थित छज्जूपुरा की धर्मशाला में कांग्रेस की बैठक हुई। जिसमे राष्ट्रीय सचिव/पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप नरवाल बैठक में पहुंचे और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदीप नरवाल के हापुड़ पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। बैठक में जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण और समस्त फ्रंटल के पदाधिकारीगण मौजूद रहें। प्रदीप नरवाल ने 4 सितंबर को दिल्ली के रामलीला ग्राउंड मे महंगाई के खिलाफ होने जा रही महारैली को लेकर कार्यकताओं से चर्चा की और अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पहुंचने के लिए आह्वान किया। प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी ने बैठक में पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महंगाई चरम सीमा पर है नौजवानों को रोजगार देने के मामले में मौजूदा सरकार विफल साबित हो रही है। ऐसे में लोगों को एकजुट होकर दिल्ली में महंगाई के खिलाफ होने जा रही महारैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचकर अपनी ताकत केंद्र सरकार के खिलाफ दिखानी चाहिए। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने दिल्ली के महारैली में जनपद हापुड़ से दो हजार लोगों से पहुंचने का दावा किया है।
बैठक में जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शमीम अय्यूब उझारी, अरविंद शर्मा, आभा चौधरी, भावना वाल्मीकि, जकारिया मनसबी, डॉक्टर शोएब, अंकित शर्मा, अशोक शर्मा, गौरव गर्ग, निखिल वत्स, विक्की शर्मा, दीपक मोघे, कुलदीप शर्मा, सुखपाल गौतम, नरेश भाटी, एहतेशाम कुरैशी, रिजवान कुरैशी, राहुल शर्मा, सुबोध शास्त्री, उमेश वाल्मीकि, ऐजाज अहमद, खालिद खान, भरतलाल शर्मा, डॉक्टर वीसी शर्मा, सतीश शर्मा, कुसुम लता, विकास त्यागी, यशपाल ढिलौर, तारेश्वर त्यागी, कुलदीप आत्रे आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहें।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page