M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

4 जून को देश की 411 सीटों पर कमल खिलेगा, केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेन्द्र मोदी

हापुड़ (अमित अग्रवाल मुन्ना)।

भाजपा के फ़ायर ब्रांड नेता एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि चार जून को देश की 411 सीटों पर कमल खिलेगा। केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। वह रविवार को रेलवे रोड स्थित आरके प्लाजा में व्यापारियों को संबोधित कर बोल रहे थे।
विनीत शारदा ने कहा कि केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के कामों पर जनता ने अपना विश्वास जताया है सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने कमल का बटन दबाकर लबालब भर दिया,अब चार जून को परिणाम आएंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल खिलेगा और देश में भाजपा 411 सीट जीत कर आ रही है। इससे विपक्ष मे बौखलाहट नजर आ रही हैं,विपक्ष की राजनीति ज़मीन खिसक चुकी है जनता ने मोदी जी को अपना प्यार दुलार उनके काम और उनके नाम पर दिया है
इसलिए पूरा विपक्ष एग्जिट पोल पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को व्यापारियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं समेत हर वर्ग का प्यार मिला है। इसलिए आने वाली चार जून को भाजपा तीसरी बार रिकॉर्ड सीट जीतकर सरकार बनाएगी। विनीत शारदा लगातार मन्दिरों में जाकर पूजा कर रहे है आज भी बे मन्दिर मन्दिर गये ।
उन्होंने लोकसभा चुनाव में भाजपा को वोट करने के लिए व्यापारियों का आभार भी जताया। इस मौके पर अमित शर्मा टोनी, मनीष गुप्ता, पवन गर्ग, संजय गर्ग, सुधीर गर्ग, मयंक गर्ग, मुनेश कंसल आदि शामिल रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page