fbpx
News

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति ने नि:शुल्क शिक्षा अभियान के संस्थापक को शिक्षक दिवस पर किया सम्मानित

हापुड़ जनपद में नि:शुल्क शिक्षा अभियान के संस्थापक चेतन कुमार को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति के पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र एवं डायरी पेन देकर किया सम्मानित। राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश से पंचायती राज विभाग के प्रदेश सचिव चंद्रकिरण कश्यप ने बताया कि हमारी संस्कृति में शिक्षक का स्थान माता पिता से भी ऊपर हैं।गुरु का मतलब बड़ा होता है।गुरु के बिना हमारा कोई भी कार्य संपन्न नही होता है।माता पिता तो केवल जन्म ही देते हैं जबकि गुरु उन्हे शिक्षा देकर उनके उज्ज्वल भविष्य का नया रूप देते हैं। जहां निशुल्क शिक्षा अभियान के संस्थापक चेतन कुमार ने राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति प्रदेश इकाई उत्तर प्रदेश से पंचायती राज विभाग के प्रदेश सचिव चंद्रकिरण कश्यप से बताया कि हमें हर घर बच्चों को शिक्षित करने के लिए निशुल्क शिक्षा अभियान के माध्यम से जागरूक करना है चाहे एक रोटी कम खाओ लेकिन अपने बच्चों को जरूर पढ़ाओ क्योंकि शिक्षित होकर बच्चा अपने मां-बाप का डॉक्टर, इंजीनियर,अध्यापक, आईएएस व पीसीएस अधिकारी बनकर नाम ऊंचा करता है तथा शिक्षक दिवस पर ए एम न्यूज व निशुल्क शिक्षा अभियान के संस्थापक को प्रशक्ति पत्र व डायरी पेन देकर सम्मानित किए। इस मौके पर समिति के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार,जिला सदस्य अनुज कुमार उपस्थित रहे।

Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page