ATMS College of Education Menmoms
News

हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे की प्लाटिंग कराई ध्वस्त

हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे की प्लाटिंग कराई ध्वस्त
-एचपीडीए का बुलडोजर हापुड़ विकास क्षेत्र में गरजा
-जनमानस से अपील,मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य व प्लाटिंग करें:प्रभारी सचिव
-एचपीडीए द्वारा मार्च में अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा
हापुड़-
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष के निर्देश पर अधिकारियों ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हापुड़ विकास क्षेत्र के मोदी नगर रोड पर हाईटेंशन विद्युत लाइन की नीचे की अवैध प्लाटिंग ध्वस्त करने की कार्यवाही कराई गयी। प्राधिकरण की इस कार्यवाही से अवैध निर्माणकत्र्ताओं व कालोनाइजरों में हडक़ंप मच गया है। मार्च माह में प्राधिकरण का अवैध प्लाटिंग व निर्माण के खिलाफ ध्वस्तीकरण व सीलिंग अभियान जारी रहेगा।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के प्रभारी सचिव,सक्षम अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि
हापुड़ विकास क्षेत्र मोदीनगर रोड पर ग्राम बदनौली में आलोक कुमार द्वारा हाईटेंशन विद्युत लाइन के नीचे 25000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया।
उन्होंने अवैध निर्माणकर्ताओं व कालोनाइजरों से दो टूक कहा कि अवैध निर्माण व प्लाटिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध निर्माणों को तत्काल रोक कर प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराकर,ही निर्माण करे,अन्यथा कार्रवाई होगी। प्राधिकरण के अधिकारी कर्मचारी अवैध प्लाटिंग,कालोनी व निर्माणों को चिन्हित करने में जुटे है। जिसके बाद उन पर सीलिंग व ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जायेगी।
इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन नृपेश सिंह तोमर,अवर अभियंता महेशचन्द उप्रेती,जितेन्द्रनाथ दूबे,वीरेश राणा,अजय सिंघल व प्राधिकरण का सचल दस्ता मौजूद रहा।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page