M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

22 फरवरी को ट्रांसपोर्टर अपने वाहन मेरठ न भेजे , पीएम कार्यक्रम के चलते सीमा रहेगी सील

22 फरवरी को ट्रांसपोर्टर अपने वाहन मेरठ न भेजे
-पीएम कार्यक्रम के चलते सीमा रहेगी सील

हापुड़। आगामी 22 फरवरी को मेरठ में पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के चलते मेरठ की सीमा सील रहने के कारण माल वाहक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इस निर्णय को लेकर यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टर के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए।
हापुड़ ट्रक एण्ड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के सहयोग से शिव गोल्डन ट्रांसपोर्ट के कार्यालय पर हुई बैठक में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चौबे व यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है। इसलिए उस दिन हापुड़ से मेरठ जाने वाले वाहन पूर्णतः यातायात व्यवस्था हेतु सभी सीमाएं बंद रहेंगी। 22 फरवरी को सभी लोग मेरठ की ओर जाने से बचें जिससे अनावश्यक परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर अपने माल वाहक वाहन मेरठ की तरफ न भेजे। पीएम कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सीमा खोल दी जाएगी। बैठक में हापुड़ ट्रक एंड गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सोढी, सचिव समरजीत सिंह ने अधिकारियों को आश्वासन दिया है। कि जो भी उन्हें निर्देश मिले है। उसका अमल में लाए जाएगा। कोई भी माल वाहक प्रतिबंध तक मेरठ नहीं भेजा जाएगा। इस मौके पर पीटीओ आशुतोष उपाध्याय, ट्रांसपोर्टर अमित गुप्ता, सुनील सिंघल व रोहित कालरा, अजय कुमार आदि मौजूद थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page