M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

2022 में पुनः भाजपा सरकार-तेजा गुर्जर,आयोग सदस्य के घर पहुचें भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष, हुआ अभिनंदन


हापुड़(अमित मुन्ना/जनार्दन सैनी)।
भाजपा किसान मोर्चा पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष तेजा गुर्जर आज संजय बिहार आवास विकास मेरठ रोड हापुड़ उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज बाल्मीकि निवास पर आए । उनका जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया फूल मालाओं के साथ भगवान श्री महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा भेंट की गई और शॉल उड़ाकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष तेजा ने कहा मनोज जी का मेरा 25 साल पुराना रिश्ता नाता है आज मैं संगठन की बैठक लेने आया था बैठक लेने के बाद मैं अपने पुराने मित्र मनोज के निवास स्थान पर आया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा तेजा गुर्जर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में दूसरी बार लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास को एक साथ लेकर चल रही है और आगे बढ़ रही है आज अपराध मुक्त भयमुक्त उत्तर प्रदेश हो चुका है दंगा मुक्त हो चुका है अपराधी या तो जेल में है राज्य सरकार से भारत सरकार से हर वर्ग खुश और खुशहाल है किसान भाइयों को उनकी फसल का उचित दाम मिल रहा है किसान भाइयों के लिए राज्य सरकार और भारत सरकार ने एक से एक बड़े निर्णय लिए हैं इससे पहले ग्राम असोडा मैं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अवनीश त्यागी जी के आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया ।
इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश त्यागी ,भाजपा जिला महामंत्री रहे प्रमोद जिंदल, भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित शिवाल, प्रदीप त्यागी , विजय खरे वरिष्ठ अधिवक्ता गजेंद्र, मनोहर लाल सुरेश त्यागी ,अंबुज त्यागी, वीरेंद्र सिंह, वीरू ,शिवम सिंह, नमन नारायण ,ओमवीर नागर, रविंद्र मास्टर आदि उपस्थित थे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page