2.50 लाख रुपये की ठगी का खुलासा:अन्तर्जनपदीय गिरोह के पांच सदसय गिरफ्तार, 84 हजार रुपए व बाईक बरामद

2.50 लाख रुपये की ठगी का खुलासा:अन्तर्जनपदीय गिरोह के पांच सदसय गिरफ्तार, 84 हजार रुपए व बाईक बरामद
हापुड़।
थाना सिंभावली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से चार लोगों ने धन दुगुना करने का लालच
देकर ढाई लाख रुपये की ठगी का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 84 हजार रुपए व बाईक बरामद की।
सिंभावली थाना क्षेत्र के सिखेड़ा गांव के लताफत ने बताया कि जिला बुलंदशहर के एक व्यक्ति की जमीन को ठेके में लेकर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। करीब डेढ़ माह पहले एक व्यक्ति बाइक पर खेत पर पहुंचा और जमीन खरीदने की बात करने लगा। उसके बाद वह व्यक्ति कई बार पीड़ित के पास आया और अपनी बातों में उलझा कर गोटी खिलाकर रकम दुगुनी करने का लालच देकर फंसा लिया। 11 मार्च को छिजारसी टोल के पास एक होटल में बुलाया। होटल में मौजूद जिला गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले जावेद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर ढाई लाख रुपए लेकर चला गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में ठगी करने वाले अन्तर्जनपदीय गिरोह के पांच सदस्यों मेरठ निवासी आस मौहम्मद, शहजाद सक्के, महताब सक्के व अमरोहा निवासी कामेश व
अविनाश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर 84,300 रुपये नगदी, व बाईक बरामद की है ।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पीड़ित को झांसे मे लेकर गोटी के खेल में पैसे लगवाकर डबल करने का लालच देकर धोखाधड़ी कर की थी । गिरफ्तार बदमाशों के विरुद्ध जनपद अमरोहा, मेरठ, मथुरा, मुजफ्फरनगर, बुलन्दशहर, सम्भल व हापुड़ में धोखाधड़ी, व गैंगस्टर आदि से सम्बन्धित करीब एक दर्जन से अधिक केस दर्ज हैं।











