M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

17 मई से होगी भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन,शहर में धूमधाम से निकली कलश यात्रा

17 मई से होगी भव्य श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन,शहर में निकाली निकली कलश यात्रा

हापुड़। भव्य मंगल कलश यात्रा के माध्यम से डीजेजेएस ने हापुड़वासियों को आत्मबोध का संदेश दिया।

दिव्य गुरु श्री आशुतोष महाराज के पावन मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) द्वारा 17 मई से 23 मई, 2026 तक आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में 16 मई, 2026, शनिवार को हापुड़ में एक भव्य एवं दिव्य मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यह कथा कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक अर्जुन नगर के सामने वाले ग्राउंड, कांति प्रसाद धर्मशाला के निकट, स्वर्ग आश्रम रोड, हापुड़ में आयोजित किया जाएगा। कथा व्यास के रूप में डॉ. सर्वेश्वर जी उपस्थित रहेंगे।

मंगल कलश यात्रा का शुभारंभ गोपाल वाटिका, फ्री गंज रोड, हापुड़ से प्रातः 10 बजे हुआ, जिसका उद्घाटन हापुड़ विधायक विजय पाल आढ़ती जी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस आध्यात्मिक यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु, मातृशक्ति, युवा वर्ग एवं वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सैंकड़ों सौभाग्यवती महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश धारण कर यात्रा की शोभा बढ़ाई, वहीं बच्चों और युवाओं की ऊर्जावान सहभागिता ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नगर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चारण एवं पूजन के साथ प्रारंभ हुई यह यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान DJJS द्वारा संचालित “बोध – नशा उन्मूलन अभियान” के माध्यम से समाज को नशामुक्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया गया। “संकल्प मुहिम” के अंतर्गत लोगों को नशे से दूर रहकर स्वस्थ, संयमित एवं संस्कारयुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विशेष रूप से श्री सरस्वती विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी इस रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं की सक्रिय सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि नई पीढ़ी सामाजिक एवं आध्यात्मिक जागरूकता के लिए सकारात्मक भूमिका निभाने हेतु पूर्णतः तत्पर है

इस मौके पर स्वामी नरेशानंद , साध्वी श्वेता भारती एवं साध्वी वसुधा भारती , विधायक विजय पाल आढ़ती जी दीपक , सुधांशु महेश्वरी एवं श्रीमती प्रीति महेश्वरी, अरुण अग्रवाल एवं रचना अग्रवाल, अशोक छारिया , सुधीर , पुनीत , रोहित गर्ग , संदीप बाबा , डॉ. शशि , डॉ. आभा त्यागी , डॉ. गीता आदि मौजूद थे।

दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का मूल उद्देश्य विश्व शांति की स्थापना है, जो सनातन ब्रह्मज्ञान की शाश्वत विधि के माध्यम से ही संभव मानी गई है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page