शिक्षा भारती परिसर स्थित वनवासी छात्रावास की बालिकाओं का हुआ सीबीसी स्वास्थ्य परीक्षण

शिक्षा भारती परिसर स्थित वनवासी छात्रावास की बालिकाओं का हुआ सीबीसी स्वास्थ्य परीक्षण
हापुड़। शनिवार को शिक्षा भारती परिसर में संचालित वनवासी छात्रावास की बालिकाओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं नियमित स्वास्थ्य जांच के उद्देश्य से आज सीबीसी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह स्वास्थ्य परीक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हापुड़ के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
शिविर में छात्रावास में निवासरत 92 बालिकाओं का सीबीसी परीक्षण एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिकित्सकीय टीम में डॉ. पुष्पेन्द्र वत्स, डॉ. सीमा, लैब टेक्नीशियन कु० शिवानी एवं स्टाफ नर्स श्रीमती शालिनी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त डा० राजेश सिंह (जिला क्षय रोग अधिकारी), सुशील चौधरी (जिला कॉर्डिनेटर), विजेन्द्र सिंह (फार्मासिस्ट), विजित सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) एवं श्रीमती डॉली रानी (एएनएम) भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। टीम ने बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परीक्षण कर उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया।
शिक्षा भारती परिवार ने चिकित्सा विभाग एवं स्वास्थ्य टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बालिकाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर छात्राओं के स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समग्र विकास हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं। समस्त कार्यक्रम कुलदीप कसाना (सह-निदेशक, शिक्षा भारती) के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शिक्षा भारती परिवार के सदस्य एवं छात्रावास स्टाफ भी उपस्थित रहे।











