153 किलोग्राम पनीर अधिकारियों ने नष्टï कराया कराया, बिरयानी,पनीर व रिफाइंड ऑयल के नमूने भरकर जांच को भेजे

153 किलोग्राम पनीर अधिकारियों ने नष्टï कराया कराया, बिरयानी,पनीर व रिफाइंड ऑयल के नमूने भरकर जांच को भेजे
हापुड़।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की गठित टीम ने गढ़मुक्ततेश्वर क्षेत्र में स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 153 किलोग्राम पनीर नष्टï कराया। साथ ही बिरयानी के दो,पनीर के दो व रिफाइंड ऑयल का नमूना भरकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गये है।
सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय चन्द्रशेखर मिश्र ने बताया कि पंकज कुमार मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सोवेन्द्र सिंह पंघाल,विपिन कुमार सिंह,आर.पी.गुप्ता, सहरिश सादात,मोहित कुमार की संयुक्त टीम ने ग्राम राजपुर तहसील गढ़मुक्तेश्वर स्थित शकील दुग्ध एवं पनीर भण्डार पर औचक छापा मारकर पनीर के दो नमूने,रिफाइन्ड ऑयल का एक नमूना संग्रहित किया गया है। मौके पर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 153 किलो पनीर अनुमानित कीमत रूपये 38250 मौके पर नष्ट कराया गया।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों की टीम द्वारा भरे गये बिरयानी,पनीर व रिफाइंड आयल के नमूनों जाँच खाद्य प्रयोगशाला किया जा रहा है।











