M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

11 अगस्त 1942 के शहीदों की याद में स्थापित शहीद स्मारक की दुर्दशा का भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी से किया दर्द सांझा, मिला आश्वासन, जलियांवाला बाग की तर्ज पर शहर कोतवाल ने चलाई थी निहत्थे देशभक्तों पर गोलियां

11 अगस्त 1942 के शहीदों की याद में स्थापित शहीद स्मारक की दुर्दशा का भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी से किया दर्द सांझा, मिला आश्वासन, जलियांवाला बाग की तर्ज पर शहर कोतवाल ने चलाई थी निहत्थे देशभक्तों पर गोलियां

हापुड़ (यथार्थ अग्रवाल मुन्ना)।

दैश के अग्निकुंड में आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देशभक्तों व क्रान्तिकारियों की याद में अतरपुरा चौपला स्थित शहीद स्मारक की दुर्दशा का असौड़ा निवासी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने मुख्यमंत्री योगी से दर्द सांझा करते हुए उसके सौन्दर्यीकरण की मांग की । जिस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया।

सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने हापुड़ में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के स्मृति स्थल को कब्जामुक्त कराने और सुंदरीकरण कराने की मांग की है।

सीएम योगी को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने बताया कि 11 अगस्त 1942 को भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर ब्रिटिश पुलिस की गोलियों का सामना करते हुए चार स्वतंत्रता सेनानियों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे। इस स्मृति स्थल पर आज भी ब्रिटिश काल की गोलियों के निशान मौजूद हैं, जो उस ऐतिहासिक घटना की गवाही देते हैं।



उन्होंने कहा कि वर्तमान में यह शहीद स्मारक अतिक्रमणकारियों के कब्जे में है,और पूरी तरह उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। अनुसूचित जाति सहित विभिन्न वर्गों के इन बलिदानियों के स्मृति स्थल की दुर्दशा देखते हुए क्षेत्रीय जनता काफी आक्रोशित है।



भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करते हुए कहा कि आजादी के अमृत काल में शहीदों के बलिदान को याद करते हुए इस स्थल को तुरंत कब्जामुक्त कराया जाए और इसके सुंदरीकरण का कार्य कराया जाए,ताकि आने वाली पीढिय़ां राष्ट्र आराधना की भावना से जुड़ सकें।



उन्होंने कहा कि योगी सरकार शहीदों और वीरों के सम्मान के लिए हमेशा संवेदनशील रही है। ऐसे में हापुड़ का यह महत्वपूर्ण शहीद स्थल भी शीघ्र ही विकसित हो, यह क्षेत्रीय जनता की अपेक्षा है।



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अवनीश त्यागी की मांंग को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।









Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page