M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

10 लाख रुपए और एक ब्रेजा कार की डिमांड पूरी ना करने पर विवाहता की मौत के मामले में पति सहित दो लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

10 लाख रुपए और एक ब्रेजा कार की डिमांड पूरी ना करने पर विवाहता की मौत के मामले में पति सहित दो लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में दहेज में 10 लाख रुपए और एक ब्रेजा कार की डिमांड पूरी ना करने पर सुसरालियो के उत्पीड़न से तंग आकर एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर सोसाइड कर लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट निवासी मुनेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सारिका उर्फ
सोनू की शादी 1 फरवरी 2020 को सुमित उर्फ जॉनी निवासी गांव लुखराड़ा से हुई थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार करीब 25 लाख रुपए और एक अल्टो कार दी थी।

मुनेंद्र सिंह के अनुसार शादी के बाद से ही सारिका के पति सुमित उर्फ जॉनी और उसके मामा संजीव हसनपुर काकर, थाना हाफिजपुर निवासी दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे।

वे सारिका से लगातार 10 लाख रुपए और एक ब्रेजा कार की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी सारिका के साथ मारपीट और उत्पीड़न करते थे। सारिका फोन पर अपने परिजनों को इस बारे में बताती रहती थी। परिजनों ने कई बार सुमित व संजीव को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे।



मुनेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपियों द्वारा अधिक परेशान किए जाने पर उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्हें बहन की मृत्यु की सूचना नहीं दी गई। अन्य लोगों से जानकारी मिलने पर वे हापुड़ के एक अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें अपनी बहन का शव मिला।



थाना प्रभारी मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।













Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page