हैवानियत: बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने का वीडियो वायरल,तड़पता रहा मासूम, आरोपी गिरफ्तार

हैवानियत: बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने का वीडियो वायरल,तड़पता रहा मासूम, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। थाना धौलाना पुलिस ने बच्चे को चोरी के आरोप में डीप फ्रीजर में बंद करने वाले आरोपी दुकानदार को वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
थाना धौलाना क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें दुकान में चोरी करने के आरोप में सात वर्षीय बच्चे को दुकानदार आजाद ने पकड़ लिया और अमानवीय व्यवहार करते हुए उसे डीप फ्रीजर में बंद कर दिया. वीडियो में आरोपी दुकानदार बच्चे के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की धमकी देता भी सुनाई दे रहा है। इस दौरान बच्चा डरा-सहमा नजर आया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही परिजन व पुलिस ने मौके पर पहुंच बच्चे को मुक्त करवाते हुए आरोपी दुकानदार आजाद को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि आरोपी आजाद पुत्र जाहिद निवासी बझेड़ा कला थाना कपूरपुर जनपद हापुड़ की एक डेंटिंग पेंटिंग की दुकान ग्राम शेखपुरा खिचरा में है जिसमें 30.03.2026 को एक 7 वर्षीय बच्चे द्वारा कुछ सामान उठाया गया था, दुकान स्वामी / आरोपी द्वारा बच्चे को डराने के उद्देश्य से एक मिनट के लिए फ्रिज में बिठा दिया था। आरोपी आजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











