M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व उत्तम क्षमा से प्रारंभ


हापुड़(अमित अग्रवाल मुन्ना/तुषार जैन)।
कसेरठ बाजार स्थित श्री 1008 आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्व राज दशलक्षण पर्व के शुभ अवसर पर भव्य आयोजन श्री 108 विद्यासागर महाराज जी के शिष्य पंडित प्रवीण भैया जी सांगानेर वाले द्वारा संगीत की मधुर ध्वनि के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं।
प्रातः काल से ही मंदिर जी में नित्यनियम पूजा अर्चना विधि विधान द्वारा किये गए जिसमें तीर्थंकर विधान सुमन प्रसाद जितेंद्र जैन एवं सुधीर कुमार आशीष जैन द्वारा कराया गया। विधान में काफी श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।
इस दशलक्षण महापर्व पर पंडित प्रवीण भैया जी ने बताया कि आज उत्तम क्षमा का दिन है क्षमा आत्मा का स्वभाव है,धरती सारी दुनिया का भार सहती है पर कभी प्रतिकार नहीं करती, यह धरती की महानता है इसे कहा गया है वृक्ष सीत शीत गर्मी वर्षा की बाधाएं सहन करते हैं तथा फिर भी मीठे फल देते हैं, क्षमा हमें अंदर मन से करनी चाहिए क्षमा करने वाला व्यक्ति महान होता है
शाम के समय मंदिर जी में सामूहिक आरती की गई
तत्पश्चात रात्रि में छह ढाला वर्ग पहेली प्रोग्राम का आयोजन किया गया इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष राजेश जैन महामंत्री अशोक जैन कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन नितिन जैन अकाश जैन सुधीर जैन सुनील विनोद सुरेश तुषार अनिल राहुल संदीप गौरव रेखा रेणुका मधु सरोज प्रगति शिप्रा वंदना प्रेरणा आदि लोग उपस्थित थे

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page